टेंडर के फेर में फंसी सड़क, गंदगी से जीना मुहाल

सरवट फाटक से गांधी कॉलोनी तक आने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बदहाल हो गई है। सोमवार रात से पड़ रही बारिश से अधिक परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क पर गंदगी फैलने के साथ कीचड़ हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:02 AM (IST)
टेंडर के फेर में फंसी सड़क, गंदगी से जीना मुहाल
टेंडर के फेर में फंसी सड़क, गंदगी से जीना मुहाल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सरवट फाटक से गांधी कॉलोनी तक आने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बदहाल हो गई है। सोमवार रात से पड़ रही बारिश से अधिक परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क पर गंदगी फैलने के साथ कीचड़ हो गई है। इससे यहां आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क से गुजरे राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो गए। लाख कोशिशों के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। जिस कारण करीब छह हजार से अधिक आबादी इस दुविधा जूझ रही है।

सरवट फाटक के निकट आधी सड़क गांव में लगती है, जबकि आधा हिस्सा शहरी क्षेत्र में है। यहां डेढ किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह से टूट कर खस्ताहाल हो गई है। इसके निर्माण के लिए कई बार लोग सड़क पर उतर आए और पालिका के खिलाफ आंदोलन कर चुके हैं। सभासद प्रेमी छाबड़ा के प्रयासों के बाद इस निर्माण सूची में तो रख लिया गया, लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। 14वें वित्त आयोग की धनराशि से सड़क पर लगभग 26 लाख रूपये रखे गए हैं। सूची का अनुमोदन पालिकाध्यक्ष के यहां से अटका हुआ है। जिस कारण सड़क का टेंडर नहीं छोड़ा जा सका है।

बारिश से बिगड़ी सूरत

सोमवार रात से पड़ रही बारिश के कारण सड़क की हालत अधिक खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ फैलने के साथ आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मंगलवार को कई राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो गए। इसकी शिकायत भी पालिका के आइजीआरएस पोर्टल पर डाली गई है। पालिका प्रशासन सड़क निर्माण के लिए नहीं पसीज रहा है।

वर्जन

सड़क निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा जाना है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सड़क का कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क के लिए करीब 26 लाख रुपये 14वें वित्त आयोग से रखे गए हैं।

-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका।

chat bot
आपका साथी