ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हाईवे पर लगा जाम

मेरठ के गांव पबरसा निवासी लियाकत मंगलवार की सुबह दौराला कस्बे से ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादकर सूजड़ू गांव की एक दूध की डेरी के लिए ले जा रहा था। नेशनल हा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:06 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हाईवे पर लगा जाम
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हाईवे पर लगा जाम

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मेरठ के गांव पबरसा निवासी लियाकत मंगलवार की सुबह दौराला कस्बे से ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादकर सूजड़ू गांव की एक दूध की डेयरी के लिए ले जा रहा था। नेशनल हाईवे पर टबीटा मोड़ के पास खतौली की ओर से तेजी से आई एक कार से बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। सड़क पर दूर-दूर तक भूसा फैल गया। चालक लियाकत घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर रही एक कार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बची। इसके बाद वहां जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने खासी मशक्कत कर जाम खुलवाया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां से हटवाया गया। भूसे को दूसरे ट्रॉली में भरवाकर वहां से रवाना किया गया। जाम खुलने पर लोगों ने राहत महसूस की। -जासं

chat bot
आपका साथी