रालोद में राजपाल और रमा को अहम जिम्मेदारी

विपरीत परिस्थितियों में रालोद का झंडा मजबूती से पकड़ने वाले नेताओं का पार्टी हाईकमान ने कद बढ़ाया है। जनपद के पुराने कद्दावर रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। राजपाल बालियान रालोद के पुराने चेहरों में गिने जाते हैं। वर्ष 1996 मे खतौली से पहली बार विधायक चुने गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 06:07 AM (IST)
रालोद में राजपाल और रमा को अहम जिम्मेदारी
रालोद में राजपाल और रमा को अहम जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विपरीत परिस्थितियों में रालोद का झंडा मजबूती से पकड़ने वाले नेताओं का पार्टी हाईकमान ने कद बढ़ाया है। जनपद के पुराने कद्दावर रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

राजपाल बालियान रालोद के पुराने चेहरों में गिने जाते हैं। वर्ष 1996 मे खतौली से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2002 में दोबारा विधायक बने। हालांकि वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में करीबी अंतर से हार गए। वह भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी सचिव रहे। बाबा टिकैत से इनकी काफी निकटता रही। दो बार विधायक रहने के बावजूद पैतृक गांव गढ़ी नौआबाद में रहकर खेती करते हैं। वहीं रमा नागर को भी रालोद प्रमुख चौ. अजित सिंह ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। रमा नागर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं। वह रालोद में पश्चिमी महिला मार्चे की अध्यक्ष भी रही हैं।

chat bot
आपका साथी