निलंबित एडीएम के पक्ष में प्रदर्शन

भीमआर्मी एकता मिशन और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि रिटायर कर्नल और पूर्व एडीएम प्रशासन प्रकरण में शासन दबाव में कार्य कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 10:21 PM (IST)
निलंबित एडीएम के पक्ष में प्रदर्शन
निलंबित एडीएम के पक्ष में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर : नोएडा में रिटायर कर्नल से विवाद प्रकरण में निलंबित हुए पूर्व एडीएम प्रशासन के पक्ष में अनुसूचित जाति के लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

भीमआर्मी एकता मिशन और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि रिटायर कर्नल और पूर्व एडीएम प्रशासन प्रकरण में शासन दबाव में कार्य कर रहा है। आरोप लगाया कि पूर्व एडीएम प्रशासन के अनुसूचित जाति का होने के चलते टारगेट किया जा रहा है, गलत है। संगठन में एकतरफा कार्रवाई से आक्रोश है। यदि उनका निलंबन वापस नहीं लिया और सभी मुकदमे वापस नहीं हुए तो संगठन की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के राज्यपाल को इस बारे में पत्र भेजा गया। इस दौरान कुल्लन देवी, प्रदीप केशले, नितिन, कपिल पहिवाल, गौरव मौर्य, दिनेश कुमार, मिथुन मौर्य, रोहित चंद्रा, सोनू, योगेश, अजय पालवाल आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में गांव संधावली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल ¨सह भाटी के आवास पर सभा हुई, जिसमें पूर्व एडीएम ई के खिलाफ हुई कार्रवाई पर आक्रोश जताया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सोमपाल ¨सह, मीर हसन, हिलाल मेहंदी, आशिक, इलियास जैदी, प्रेमपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी