मुठभेड़ में 25 हजारी बंदर गोली लगने से घायल

मुठभेड़ में बाइक सवार 25 हजार का इनामी अरशद उर्फ बंदर गोली लगने से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM (IST)
मुठभेड़ में 25 हजारी बंदर गोली लगने से घायल
मुठभेड़ में 25 हजारी बंदर गोली लगने से घायल

खतौली : मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को दोपहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार 25 हजार का इनामी अरशद उर्फ बंदर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भाग गया। घटनास्थल से बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। एसएसपी ने मौका मुआयना किया।

सीओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर में बेगरजपुर चौकी के सामने इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपीएस चाहल टीम के साथ वाहनों की चे¨कग कर रहे थे। इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर स्प्लेंडर बाइक सवार दो बदमाश जा रहे थे। उन्होंने बाइक को रोकने का इशारा किया, पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया। औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते में पेड़ गिरा होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भागे। घेराबंदी के बाद दोनों ओर से फाय¨रग में एक गोली शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा निवासी अरशद उर्फ बंदर पुत्र फतेहदीन की टांग में लगी। इस दौरान उसका साथी कसेरवा निवासी सलीम भाग गया। ़ बंदर पर दर्ज हैं 17 मुकदमे

सीओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अरशद उर्फ बंदर पर थाना खतौली, मंसूरपुर, फुगाना शाहपुर, बुढ़ाना, रतनपुरी, शहर कोतवाली आदि थानों में लूट, जानवेला हमला, चोरी, अवैध हथियार रखने, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर आदि धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। खतौली में गत माह बाइक लूट और फुगाना थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट के मामले में अरशद वांछित था। खतौली की बाइक लूट के बाद उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके साथी पर भी करीब एक दर्ज मुकदमे हैं।

chat bot
आपका साथी