ब्राह्मणों की हत्या पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

देश में ब्राह्मण समाज के लोगों की बढ़ती हत्याओं को लेकर अर्चक पुरोहित संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि हत्याओं पर अंकुश नहीं लगा तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 11:34 PM (IST)
ब्राह्मणों की हत्या पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
ब्राह्मणों की हत्या पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। देश में ब्राह्मण समाज के लोगों की बढ़ती हत्याओं को लेकर अर्चक पुरोहित संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि हत्याओं पर अंकुश नहीं लगा तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

अर्चक पुरोहित संघ की शिवा शिव मंदिर केवलपुरी में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी अत्री ने देश में ब्राह्मण समाज के लोगों की निरंतर हो रही हत्याओं पर रोष जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि रायबरेली में पांच निर्दोष युवाओं को जिदा जलाने, लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या, सहारनपुर के कल्लरपुर गांव में राजकुमार शर्मा को जिदा जलाने, गोंडा में मंदिर के पुजारी को गोली मारने आदि अनेक घटनाएं हैं। ज्ञापन देने वालों में पं. ब्रज बिहारी अत्री, पं. राजेश जैमिनी, पं. करुणा शंकर शुक्ला, पं. रामानुज दूबे, पं. राजीव पाराशर, पं. मोहन अत्री, पं. अमित तिवारी, पं. चिरायु गालव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी