मोदी सरकार की उपलब्धियां पर मंथन

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने वर्चुअल वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमें 29 मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वेबीनार के माध्यम से भाजपाइयों से संवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:08 AM (IST)
मोदी सरकार की उपलब्धियां पर मंथन
मोदी सरकार की उपलब्धियां पर मंथन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने वर्चुअल वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमें 29 मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वेबीनार के माध्यम से भाजपाइयों से संवाद किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल रैली होगी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह संबोधित करेंगे। लोगों को मंत्री से सीधे वार्ता करने का भी अवसर प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष राष्ट्रहित एवं लोकहित में उपलब्धियों से भरा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख नितिन मलिक ने कहा कि कोविड-19 के फैलने से बचाव और सावधानियाों के लिए गांव में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया जाएगा। साथ ही वर्चुअल संवाद के माध्यम से मोदी सरकार-2 की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं के साथ जूम ऐप के माध्यम से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कोविड-19 से संघर्ष और समाधान पर विस्तृत चर्चा की। राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने एतिहासिक निर्णय लिए हैं।

chat bot
आपका साथी