हुनरमंद तिकड़ी के म्यूजिक पर थिरक रहे फिल्मी सितारे

कामयाबी एक पल में नहीं मिलती इसके लिए हुनर के साथ वक्त चाहिए। हुनरमंद भाईयों की तिगड़ी पर फिल्मी सितारें थिरक रहे हैं। सहारनपुर के एक मिनारा मस्जिद क्षेत्र निवासी यह तिगड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। फिल्मी गीतों पर संगीत के साथ गानों की लाइनें लिखकर तीनों भाईयों ने जलवा बिखेरा है। मंगलवार को शहर के लद्दावाला में वसी खैरी के आवास

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 12:07 AM (IST)
हुनरमंद तिकड़ी के म्यूजिक पर थिरक रहे फिल्मी सितारे
हुनरमंद तिकड़ी के म्यूजिक पर थिरक रहे फिल्मी सितारे

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कामयाबी एक पल में नहीं मिलती, इसके लिए हुनर और वक्त चाहिए। हुनरमंद भाइयों की तिकड़ी की धुन पर फिल्मी सितारे थिरक रहे हैं। सहारनपुर के एक मिनारा मस्जिद क्षेत्र निवासी यह तिकड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। फिल्म संगीत के साथ गानों की लाइन लिखकर तीनों भाइयों ने जलवा बिखेरा है। शहर के लद्दावाला में वसी खैरी के आवास पर मंगलवार को पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर नदीम खान ने सफलता व संघर्ष के बारे में खुलकर बताया। कहा कि वह संगीत की अपनी खानदानी विरासत आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दादा तबला वादक उस्ताद अब्दुल्ला खान और पिता म्यूजिक डायरेक्टर नजाकत अली खान से संगीत की बारीकियां सीखी है। पिता के मार्गदर्शन से संगीत वादन की राह आसान हुई। म्यूजिक का नशा बचपन से उनके सिर सवार रहा है।

---------

'जज्बा' में दिखाया हुनर, 'सोनाली केबिल' में छोड़ी छाप

नदीम बताते हैं कि मुंबई में म्यूजिक की पढ़ाई करने के बाद अपने भाई अमजद के साथ जुट गए। करीब 35 फिल्मों में म्यूजिक देने के साथ कई गाने लिख चुके हैं। अमजद-नदीम की जोड़ी म्यूजिक कम्पोज करती है, वही छोटा भाई आमिर इनका साथ निभाता है। जज्बा में म्यूजिक देकर तीनों ने हुनर दिखाया, 'सोनाली केबिल' में प्रतिभा की छाप छोड़ी। यह तिकड़ी बहन होगी तेरी, किस-किस को प्यार करूं, जिला गाजियाबाद, प्यार का पंचनामा, बरखा फिल्म के साथ एश्वर्या राय, संजय दत्त, राजकुमार राव, सनी देओल व गोविदा के साथ काम कर चुकी है।

---------

अमिताभ व सलमान के साथ काम करने की जताई इच्छा

तीनों भाई मुंबई में कई साल से काम कर रहे हैं। संगीत में प्रतिभा दिखाकर कई फिल्म डायरेक्टरों का ध्यान आकर्षित किया है। अब वे मुंबई सागा, एतराज-2, कांटे-2 के साथ जॉन अब्राहम व इमरान हाशमी के साथ कार्य कर रहे हैं। तीनों भाइयों की इच्छा महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान संग काम करने की है। सलमान खान व शाहरुख खान से म्यूजिक कंपोजीशन को लेकर बात चल रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी