बहुरेंगे मोहम्मदपुर रायसिंह के दिन..विकास कार्यों को समिति गठित

गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में विकास कार्यों की जांच में फंसे प्रधान व ग्राम प्रधान सचिव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही गांव में विकास कार्यों के लिए नई विकास समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने तीन सदस्यों की समिति की घोषणा की। कक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 09:31 PM (IST)
बहुरेंगे मोहम्मदपुर रायसिंह के दिन..विकास कार्यों को समिति गठित
बहुरेंगे मोहम्मदपुर रायसिंह के दिन..विकास कार्यों को समिति गठित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में विकास कार्यों की जांच में फंसे प्रधान व ग्राम प्रधान सचिव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही गांव में विकास कार्यों के लिए नई विकास समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने तीन सदस्यों की समिति की घोषणा की।

पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने बताया कि ग्राम मोहम्मदपुर रायसिंह विकास खंड बुढ़ाना के ग्राम प्रधान सुमन के खिलाफ डीएम ने विकास कार्यों की जांच की थी। इसमें ग्राम प्रधान सचिव व ग्राम प्रधान को निलंबित किया गया था। डीएम के निर्देश पर गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में विकास कार्यों को गति देने के लिए नवनियुक्त तीन सदस्यों की समिति गठित की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर मिटू कश्यप, सदस्य योगेश मलिक व पुष्पाल मलिक निर्वाचित हुए। इस दौरान मास्टर सुशील कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, राकेश बंज, सुरेंद्र उर्फ भूरा, भूदेव मलिक, स्वराज सिंह, जितेंद्र मलिक, प्रहलाद, रणवीर सिंह, कर्णपाल आदि मौजूद रहे। उधर, डीपीआरओ राजकुमार ने बताया कि प्रधान और ग्राम सचिव के निलंबित होने पर विकास कार्य बाधित न हो। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर समिति बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी