Khatauli by election 2022: खतौली में बोले भूपेंद्र सिंह-देश को सशक्त किया, प्रदेश को दंगामुक्त बनाया

Khatauli by election 2022 मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में रविवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव जीतने का मंत्र। बोले कि अलीगढ़ सहारनपुर और आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बना रही सरकार।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 03:43 PM (IST)
Khatauli by election 2022: खतौली में बोले भूपेंद्र सिंह-देश को सशक्त किया, प्रदेश को दंगामुक्त बनाया
Bhupendra Singh In Khatauli भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सम्‍मेलन को संबोधित किया।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Khatauli by election 2022 मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में जानसठ रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सकशक्त बनाया है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दंगामुक्त बनाया है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी सामाजिक लड़ाई के कारण जेल गए थे। वहीं, गठबंधन के प्रत्याशी के रिकार्ड को भी देख लीजिए।

जनता से सीधा संवाद

भाजपा के जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद रखते हैं। पंचायती राज कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह भाजपा के समर्थकों, कार्यकर्ताओं की वोट की ताकत है, कि आज गुंडातत्व गले में तख्तियां टांगकर अपराध से मुक्ति का दम भर रहे हैं। भाजपा देश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। कहा कि पश्चिमी के लोगों को योगी की आवश्यकता अधिक है।

यह भी बोले

उन्‍होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी। बहन-बेटियां घर से निकलने से डरती थी। कुछ लोग बेराेजगारी का ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन बेरोजगार वह लोग हैं, जिनका लूट, चोरी और गुंडागर्दी थी। महंगाई पर कहा कि पूर्व की सरकारों में सांसदों के कूपन पर गैस सिलेंडर मिलते थे, लेकिन भाजपा ने इसे घर-घर पहुंचा दिया है।

सरकार का संकल्प विकास है

उपचुनाव में बरसाती लोग काम रहे हैं, जो चुनाव के बाद दिखाई भी नहीं देंगे। भाजपा चुनाव हारे या जीते, हमारा संपर्क जनता से संवाद रहता है। कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प विकास है। अलीगढ़, आजमगढ़ के साथ सहारनपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पूर्व और वर्तमान की सरकार के कार्यों की जानकारी देनी है।

chat bot
आपका साथी