अयोध्या आंदोलन से जुड़े कारसेवक हुए सम्मानित

कस्बा और देहात क्षेत्र में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर उत्साहित लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन कर उसके साक्षी बने। कहीं यज्ञ-हवन हुआ तो कहीं मंगल गीत सुंदर कांड तथा दीपोत्सव मनाया। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों-घरों से ही अयोध्या का लाइव प्रसारण देखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:06 AM (IST)
अयोध्या आंदोलन से जुड़े कारसेवक हुए सम्मानित
अयोध्या आंदोलन से जुड़े कारसेवक हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बा और देहात क्षेत्र में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर उत्साहित लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन कर उसके साक्षी बने। कहीं यज्ञ-हवन हुआ तो कहीं मंगल गीत, सुंदर कांड तथा दीपोत्सव मनाया। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों-घरों से ही अयोध्या का लाइव प्रसारण देखा।

कस्बे के भगत ¨सह मार्ग पर संघ व विश्व ¨हदू परिषद के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया। तहसील कालोनी में विरेंद्र मित्तल के आवास पर राम मंदिर आंदोलन में वर्ष 1990 से 1992 में भाग लेने वाले कार सेवकों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। गायत्री गोधाम से आए स्वामी रविंद्र प्रताप के मंत्रोच्चारण की बीच सभी ने यज्ञ मे आहुति दी। इसके उपरांत सभी ने टीवी पर लाइव प्रसारण के जरिये अयोध्या में हो रही पूजन की पूरी प्रक्रिया देखी। बाद में एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें वक्ता वैध रामदयाल शर्मा ने कहा कि आज ¨हदू समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है। पांच दशकों से जिस स्वाभिमान के लिए कई युद्ध हुए व लाखों जान गई, आज उसके पूर्ण होने का दिन है। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा व रामकुमार सहरावत ने भी अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अनिल डोला, नरेंद्र राजपूत, राजेंद्र धनगर, यशपाल ¨सह, सुधीर सैनी, संतोष कुमारी, रजनेश देवी, अभिषेक गोयल समेत दर्जनों उपस्थित रहे। प्रसाद व मिष्ठान वितरित किया गया।

वहीं कस्बे के आर्य समाज मंदिर में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में मानस समिति ने सुंदर कांड का पाठ किया। गांव कुरालसी के चितपूर्णी शाकम्भरी मंदिर में भी कीर्तन व ध्यान-पूजन किया गया।

chat bot
आपका साथी