जय हिद के नारों से गूंजा कारगिल शहीद स्मारक

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जय हिद के नारों की गूंज रही। संतों पूर्व सैनिकों भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:13 PM (IST)
जय हिद के नारों से गूंजा कारगिल शहीद स्मारक
जय हिद के नारों से गूंजा कारगिल शहीद स्मारक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 'जय हिद' के नारों की गूंज रही। संतों, पूर्व सैनिकों, भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेशचंद्र त्यागी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उडीसा के कटक में हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिद फौज का गठन किया था। नेताजी ने युवाओं को नारा दिया था कि 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवीन त्यागी ने सुभाषचंद्र बोस महान देशभक्त थे, जिन्होंने अपना जीवन देश को आजाद कराने में लगा दिया। हमें ऐसे राष्ट्रभक्त को सदैव नमन करना चाहिए। भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों को शत-शत नमन करना चाहिए। कार्यक्रम को महंत स्वामी अशोकानंद महाराज, भोकरहेड़ी कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार, ब्लाक अध्यक्ष हरि प्रकाश, कवि रामकुमार शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। उधर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आश्रम में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के सानिध्य में सुभाष जयंती पर हवन किया गया। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके प्रवेश बहन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, विनोद शर्मा, नीरज शास्त्री, ब्रजवीर सिंह, मांगेराम, सुधीश फौजी, जयप्रकाश, चंद्रपाल, योगेंद्र, जयपाल आदि मौजूद रहे। आइटीआइ कालेज में मनाई नेताजी की जयंती

संवाद सूत्र, भोपा : ककराला गांव के चौधरी कदम सिंह मेमोरियल आइटीआइ कालेज में आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रबंधक चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि आजादी के संघर्ष में नेताजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बोस ने आजाद हिद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम किया। कार्यक्रम में विशाल रोशवाल, रोहित, सूरजमल, फुल कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी