जैन कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने ध्वज फहराकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:43 PM (IST)
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर : जैन कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने ध्वज फहराकर किया। 100 मीटर दौड़ में हदीसा ने पहला, मदीहा ने दूसरा और वसीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

200 मीटर दौड़ में हदीसा, महीदा व नगमा ने बाजी मारी। नींबू दौड़ में मनतशा, दीपा, हदीसा, स्लो साइकिल में हदीसा, सोनम, दीपा, बॉल थ्रो में मोनिका, हदीसा और सोनम ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में हदीसा, अफशा, रस्साखींच में मनतशा व आशी विजयी रहीं। शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी रस्साखींच प्रतियोगिता हुई, जिसमें महिलाओं ने बाजी मारी। इस दौरान डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. आभा सैनी, डॉ. वंदना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ. वर्चसा, प्रतिभा शर्मा, डॉ. अमरदीप, डॉ. दुष्यंत, डॉ. रितु, डॉ. सीता, अर्चना, रीमा व मोनिका आदि मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।

chat bot
आपका साथी