पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुजफ्फरनगर : नारी सशक्तिकरण की मिशाल महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:32 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुजफ्फरनगर : नारी सशक्तिकरण की मिशाल महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजित कर दोनों महान हस्तियों पर विचार प्रकट किए। दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया।

भगत¨सह रोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं, जिन्होंने देश के विकास व तरक्की के लिए कार्य किया। उन्होंने हमेशा देश और जनहित में फैसले किए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ठाकुर सुंदर ¨सह सोम का स्वागत किया गया। वहीं, नगरपालिका सभागार में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, कार्यकर्ता और कांग्रेस के सभासदों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की महान विभूतियों के आदर्शो को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में शेख मोहम्मद फिरोज, कस्तूर ¨सह स्नेही, कालूराम शर्मा, राकेश पुंडीर, विनोद चौहान, सुंदर मलिक, दिलशाद त्यागी, नफीस मलिक, जगदीश अरोरा, सतीश शर्मा, अजीम सिद्दीकी, मोहम्मद यूसुफ, सत्यपाल ¨सह, मोहम्मद यूनुस व कमल मित्तल आदि मौजूद रहे।

उधर, ब्राह्मण समाज ने रानी झांसी पार्क में लक्ष्मीबाई और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की कथा का जब भी गुणगान होगा, इन वीरंगनाओं का जिक्र हमेशा किया जाएगा। इस दौरान पंडित साधूराम शर्मा, उमादत्त शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, जयकुमार शर्मा, महक ¨सह शर्मा, अनिल शर्मा व बालकिशन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी