प्राचीन परंपराओं से भारत बनेगा विश्व गुरु : उदयभान

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि देश पुरानी परंपराओं पर लौटकर ही सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग में विश्व गुरु बन सकता है। भारत के पास हुनर है और विश्व हुनर को ढूंढ रहा है। क्वालिटी के उत्पाद तैयार करने होंगे। देश में बाजार की कोई कमी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:08 AM (IST)
प्राचीन परंपराओं से भारत बनेगा विश्व गुरु : उदयभान
प्राचीन परंपराओं से भारत बनेगा विश्व गुरु : उदयभान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि देश पुरानी परंपराओं पर लौटकर ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग में विश्व गुरु बन सकता है। भारत के पास हुनर है और विश्व हुनर को ढूंढ रहा है। क्वालिटी के उत्पाद तैयार करने होंगे। देश में बाजार की कोई कमी नहीं है।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता के निधन पर शोक जताने के बाद राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह जिला उद्योग केंद्र के दफ्तर पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर भारत, प्रदेश, गांव और परिवार बनाने के लिए काम कर रही हैं। इसके लिए प्रशिक्षण एवं पूंजी उपलब्ध कराने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते तीन वर्षों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हुआ है। पहले घरों में परंपरा के रूप में जिन कार्यों को किया जाता था, उन्हें फिर से जिदा किया जा रहा है। बैंक बड़े लोन से हाथ खींच लेते हैं, जिसके चलते वह मीडियम इंडस्ट्री को तरजीह देते हैं। ऋण लेने वालों को जमा करने की भी आदत डालनी होगी। यदि कोई व्यक्ति उद्योग के लिए ऋण ले रहा है तो अब उसे उद्योग लगाना ही होगा। सरकार लोगों की मानसिकता बदलने के लिए काम कर रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई उद्यमी क्वालिटी का उत्पाद बनाता है तो वह बाजार का मोहताज नहीं है। खरीदार खुद चलकर उसके पास आते हैं। माटी कला बोर्ड के गठन के बाद कुम्हारों ने बहुत अच्छा काम किया है। अन्य कई परंपरागत उद्योगों में भी काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारत चीन से कम नहीं है। सरकार चीन को सभी अहम मसलों पर जवाब दे रही है। देश के पास हुनर और अवसर है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी