कृषि कानून रद नहीं किया तो 26 को परेड में होंगे शामिल

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने काला कानून बताते हुए कृषि कानूनों के विरोध में रोनी हरजीपुर गांव से ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टरों के साथ सैकड़ों किसान मार्च में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:07 PM (IST)
कृषि कानून रद नहीं किया तो 26 को परेड में होंगे शामिल
कृषि कानून रद नहीं किया तो 26 को परेड में होंगे शामिल

जेएनएन, मुजफ्फनगर। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने काला कानून बताते हुए कृषि कानूनों के विरोध में रोनी हरजीपुर गांव से ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टरों के साथ सैकड़ों किसान मार्च में शामिल हुए। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी विवेक चंद, सीओ सिटी कुलदीप सिंह व एसडीएम सदर दीपक कुमार किसानों के बीच पहुंचे और किसान नेता वार्ता के बाद लौट गए।

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों का ट्रैक्टर मार्च बिरालसी चौकी से शुरू होकर चरथावल विकास खंड पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में पूरे भारत का किसान, किसान विरोधी कृषि कानून को वापस करने की मांग को लेकर 55 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर धरनारत है, लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। सरकार पूंजीपतियों के हक में कानून बना उनकी राहें आसान कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों का रद नहीं किया तो आने वाली 26 जनवरी पर हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। ट्रैक्टर मार्च से घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं एएसपी विवेक चंद, सीओ सिटी कुलदीप सिंह व एसडीएम सदर दीपक कुमार ने किसानों को समझाकर कर वापस भेज दिया। बस में राशन भरकर किसानों का दिल्ली कूच

जेएनएन, मुजफ्फनगर। गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को सफल बनाने के लिए गांवों से राशन भिजवाया जा रहा है। सोमवार को तुगलकपुर गांव में किसानों ने खाद्य सामग्री इकट्ठा की, जिसमें गेहूं व चावल आदि अनाज बस पर लादा गया। इसी बस से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तथा निवर्तमान प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि धरना दे रहे किसानों के लिए खाने की व्यवस्था के चलते वहां सामान भिजवाया जा रहा है। कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे आंदोलन इसी तरह से चलता रहेगा। बताया कि सैकड़ों किसान गांव से धरने पर जा रहे हैं। इस दौरान अनंगपाल, गोविद शर्मा, मगन सिंह, कुलदीप सिंह, संसार सिंह, अमरजीत सिंह, महक सिंह, सुधीर कुमार, वरुण सिंह, आयुष, हरेंद्र सिंह, मोहित कुमार व बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी