जन्मोत्सव पर स्थापित किए गए भगवान गणपति

मुजफ्फरनगर जेएनएन। मंदिरों में विघ्न विनाशक सिद्ध विनायक भगवान गणपति का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:04 AM (IST)
जन्मोत्सव पर स्थापित किए गए भगवान गणपति
जन्मोत्सव पर स्थापित किए गए भगवान गणपति

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंदिरों में विघ्न विनाशक, सिद्ध विनायक भगवान गणपति का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से गणेश जी की मूर्ति स्थापना की गई। भगवान का केक काटकर भोग लगाया और वितरित किया। इसके बाद विशेष आरती हुई। इस अवसर पर गणपति मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों, फूलमालाओं, बंधनवारों आदि से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में दस दिन तक कार्यक्रम चलेंगे।

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया कालोनी में मंदिर परिवार द्वारा धर्म आचार्य पंडित भास्कर ने विधि विधान के साथ शुक्रवार सुबह भगवान गणपति की स्थापना कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ व आरती हुई। भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अमय गर्ग, आशुतोष कुच्छल, अनिल मोहन गर्ग, विपिन कुमार, संजय सिघल , अमरीश सिघल आदि ने केक काटा और भगवान को भोग लगाकर केक का वितरण किया। शाम को मंदिर में विशेष आरती हुई। श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा श्री सनातन धर्म सभा भवन में 41वां श्रीगणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह गणेश की स्थापना पूजन , दैनिक यज्ञ व आरती, सहस्त्रों दुर्वांकरों से पूजा, सिद्धिविनायक का जप एवं गणेश चालीसा के पाठ हुए। शाम को विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा, श्री शिव मूर्ति संचालक मंडल, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर नानपुरी, श्री रामलीला सभा शहर का सहयोग रहा। पं. राज भारद्वाज, वैभव गोयल, विजय मित्तल, नरेंद्र गुप्ता, ब्रजभूषण त्यागी, चंद्रभान खन्ना, सुरेंद्र गोयल, अनिल मेहता, अमित मित्तल, शंकर स्वरूप बंसल आदि उपस्थित रहे। मदर्स प्राइड स्कूल में गणेश चतुर्थी का उत्सव कोरोना काल के चलते बच्चो ने अपने घर पर रहकर आनलाइन क्लास में ही मनाया। विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी पर गणेश की मिट्टी व आटे से मूर्ति बनाई। कुछ बच्चों ने गणेश की आकृति में रंग भरे जबकि कुछ ने फूलों से रंगोली बनाई। शिक्षिकाओ ने गणेश चतुर्थी के बारे में बच्चों को बताया।

chat bot
आपका साथी