मौसम में बदलाव के बाद भी नहीं हट रही धुंध

दिन में मौसम के बदलाव के बावजूद धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह पड़ रहे घने कोहरे ने वाहनों की गति को धीमी कर दिया है। स्कूल वाहन भी देर से पहुंचे। फरवरी माह के दस दिन बीत चुके हैं। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ रहा वैसे ही दिन के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:05 AM (IST)
मौसम में बदलाव के बाद भी नहीं हट रही धुंध
मौसम में बदलाव के बाद भी नहीं हट रही धुंध

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दिन में मौसम के बदलाव के बावजूद धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह पड़ रहे घने कोहरे ने वाहनों की गति को धीमी कर दिया है। स्कूल वाहन भी देर से पहुंचे। फरवरी माह के दस दिन बीत चुके हैं। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ रहा वैसे ही दिन के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। दिन में ठंड से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन सुबह की धुंध छंटने का नाम नहीं ले रही। पूरी रात आसमान साफ रहता है। सुबह जैसे ही दिन निकलना शुरू होता है अचानक घना कोहरा छा जाता है। पिछले करीब तीन दिन से रोजाना सुबह के समय घना कोहरा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेता है। इसके कारण सूरज निकलने तक करीब दो से ढाई घंटे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालात इतने विकट हो जाते है कि घने कोहरे के कारण बड़े वाहनों से लेकर दुपहिया तक सभी को लाइट जलाकर एक दूसरे के सहारे चलना पड़ता है। बाहर जाने वाले नौकरीपेशा तथा छात्रों आदि को काफी परेशानी हो रही है। घने कोहरे में नजदीक भी कुछ दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी