हाईवे के गड्ढे भरवाए, बझेड़ी मार्ग किया पक्का

शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बझेड़ी मार्ग पर पक्का रास्ता बनवाया गया है। साथ ही हाइवे के गड्ढे भरवाए गए हैं। शहर में बेरीकेडिग का कार्य तेज हो गया है। जल्द ही शहर दो भागों में बंट जाएगा। शुक्रवार को शिवचौक से लेकर मीनाक्षी चौक तक बेरीकेडिग का कार्य किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:24 AM (IST)
हाईवे के गड्ढे भरवाए, बझेड़ी मार्ग किया पक्का
हाईवे के गड्ढे भरवाए, बझेड़ी मार्ग किया पक्का

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बझेड़ी मार्ग पर पक्का रास्ता बनवाया गया है। साथ ही हाइवे के गड्ढे भरवाए गए हैं। शहर में बेरिकेडिग का कार्य तेज हो गया है। जल्द ही शहर दो भागों में बंट जाएगा। शुक्रवार को शिवचौक से लेकर मीनाक्षी चौक तक बेरिकेडिग का कार्य किया गया।

शिवभक्तों की राह के रोड़े हटवाने के लिए प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतर आया है। तीन दिन से डीएम सेल्वा कुमारी जे. अपने अधिनस्थों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रही हैं। सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने एक सप्ताह पूर्व मदीना चौक से बझेड़ी फाटक तक निरीक्षण किया था। कई स्थानों पर गड्ढे और मार्ग टूटा हुआ मिला था। कमिश्नर को फोन कर मार्ग को दुरुस्त कराने की बात कही थी। प्रशासन ने इस मार्ग को पक्का किया है। ईंटों का खड़ंजा बिछाकर बालू डाली गई है। मूसलधार बारिश के चलते हाइवे पर छपार व सिसौना के बीच बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसे भरवाया गया है। शुक्रवार को सड़क बनाने का कार्य किया। इसके अलावा कांवड़ मार्ग की बेरिकेडिग का कार्य भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, अहिल्याबाई चौक, शिवचौक, मीनाक्षी चौक पर बेरिकेडिग का कार्य तेज हो गया है। आगामी चार दिनों में इस पूरे मार्ग की बैरिकेडिग का कार्य पूर्ण किया जाना है। डीजे कांवड़ की ऊंचाई को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत तारों को ऊंचा किया गया। इसके लिए ऊर्जा निगम की टीम के साथ ही नगर पालिका की टीम को लगाया गया है।

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि हाईवे पर बारिश के चलते बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसे भरवाकर सड़क बनवा दी गई है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक टीम प्रतिदिन हाइवे समेत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करेगी। बझेड़ी मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। अधिकारियों को क्षेत्र के हिसाब से ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी