दुर्गाष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने खोले व्रत

दुर्गाष्टमी का पूजन के लिए मंदिरों में लगी लंबी कतारें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 11:21 PM (IST)
दुर्गाष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने खोले व्रत
दुर्गाष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने खोले व्रत

मुजफ्फरनगर : दुर्गाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। इसके बाद अपने व्रत का पारायण किया। दुर्गाष्टमी पर मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

मां भगवती के आठवें स्वरूप की बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की। मां वैष्णो देवी मंदिर गांधी कालोनी, जय मां शक्ति मंदिर भरतिया कालोनी, देवी मंदिर कूकड़ा रोड, पटेलनगर स्थित जय मां मंदिर के अलावा गांधीनगर, पंचमुखी, लक्ष्मण विहार समेत तमाम मोहल्लों में देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने घर पर पकवान बनाए। पूजा-अर्चना के बाद माता को भोग लगाया। इसके बाद दो से 10 साल की कन्याओं को जिमाया। कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर तथा उनके चरण छूकर आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने व्रत का पारायण किया।

chat bot
आपका साथी