सात वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

टॉफी दिलाने के बहाने जंगल ले गया जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आरोपित गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 11:45 PM (IST)
सात वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
सात वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

भोपा (मुजफ्फरनगर) : क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से 12 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों के मुताबिक, पांच साल पहले बच्ची के पिता की मृत्यु हो गई थी। मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। चाचा ही बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। चाचा के अनुसार, कक्षा तीन में पढ़ने वाली उनकी सात वर्षीय भतीजी गत दो मार्च की शाम घर के पास खेल रही थी। कक्षा सात में पढ़ने वाला गांव का किशोर इसी दौरान बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन से बच्ची की तबीयत खराब थी। सोमवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर हकीकत पता चली तो परिजनों ने हंगामा किया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भोपा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ भोपा राममोहन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल व चौकी प्रभारी जगपाल को लेकर गांव गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात आलोक शर्मा ने तीन टीमों से दबिश डलवाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मां मंदबुद्धि.. नहीं समझ पाई बेटी का दर्द

दरिदगी की शिकार मासूम दो दिन तक दर्द से कराहने के बावजूद अपनी परेशानी छिपाती रही। बताया गया है कि उसकी मां मंदबुद्धि है, जिससे वह बेटी का दर्द भी महसूस नहीं कर सकी। दादी की नजरों ने सबकुछ भांप लिया। सोमवार सुबह दादी ने उससे प्यार से पूछा तो वह रोने लगी और आपबीती सुनाते हुए अ‌र्द्धमूर्छित होकर गिर गई। सच्चाई पता चली तो परिजनों के होश उड़ गए। फिलहाल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी