वादों के साथ निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, जगह-जगह स्वागत

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सोमवार को शहर से देहात क्षेत्रों तक प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यात्रा बझेड़ी बागोवाली व सिसौना होते हुए पुरकाजी पहुंची। वहां से विभिन्न गांवों में संपर्क करते हुए यात्रा बिजनौर के लिए रवाना हो गई। इसमें कांग्रेसियों ने जनता से संपर्क कर चुनावी योजनाओं से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:55 PM (IST)
वादों के साथ निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, जगह-जगह स्वागत
वादों के साथ निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, जगह-जगह स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सोमवार को शहर से देहात क्षेत्रों तक प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यात्रा बझेड़ी, बागोवाली व सिसौना होते हुए पुरकाजी पहुंची। वहां से विभिन्न गांवों में संपर्क करते हुए यात्रा बिजनौर के लिए रवाना हो गई। इसमें कांग्रेसियों ने जनता से संपर्क कर चुनावी योजनाओं से अवगत कराया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी और प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा शहर के अहिल्याबाई चौक से शुरू हुई। खुले वाहनों पर सवार होकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने लोगों से संपर्क किया। यात्रा कच्ची सड़क से होते हुए बझ़ेड़ी गांव में पहुंची। वहां फिल्म कलाकार सलीम गौर के आवास पर स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा बागोवाली, सिसौना होते हुए पुरकाजी में पहुंची। पुरकाजी से बसेड़ा, मोराना में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मोरना से यात्रा को बिजनौर के लिए रवाना किया गया। यात्रा में गाजियाबाद, मेरठ, शामली सहित आसपास के अन्य प्रदेशों से कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। सलमान खुर्शीद से रात में ही मिले पदाधिकारी

सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा रविवार शाम जिले से निकलनी प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश के कारण यात्रा रविवार देर रात तक मुजफ्फरनगर पहुंची। यात्रा में शामिल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद मुजफ्फरनगर से रात में ही चले गए, जिस कारण वें सोमवार को निकली यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सलमान खुर्शीद का स्वागत कर वार्ता की।

लाल ईट पर बढ़ी जीएसटी वापस हो

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता समितियों के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन के को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लाल ईट पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है, जिसे वापस लिया जाए। इस दौरान संरक्षक लेखराज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष परवेंद्र तोमर, शमशाद अली व सरदार रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे। -जासं

chat bot
आपका साथी