लोकसभा अध्यक्ष ने दी अर्जुन अवॉर्डी दिव्या को बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला पहलवान दिव्या काकरान को बधाई दी है। खेल दिवस के अवसर पर दिव्या को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने लिखा है कि देश-विदेश में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:41 PM (IST)
लोकसभा अध्यक्ष ने दी अर्जुन अवॉर्डी दिव्या को बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ने दी अर्जुन अवॉर्डी दिव्या को बधाई

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला पहलवान दिव्या काकरान को बधाई दी है। खेल दिवस के अवसर पर दिव्या को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने लिखा है कि देश-विदेश में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत नाम रोशन किया है। उन्होंने देश का भी मान बढ़ाया है। शनिवार की देर शाम बधाई पत्र आने के बाद उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।

मंसूरपुर के पुरबालियान गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने कुश्ती में देश-विदेश में नाम रोशन किया है। अनुभवी खिलाड़ियों को भी पटखनी दी है। कॉमनवेल्थ से लेकर एशियन गेम्स में पदक जीतकर प्रतिभा को साबित किया है। उनके खाते में स्वर्ण, कांस्य और रजत के करीब 73 पदक है। वर्तमान में वह दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलक्टर के पद पर तैनात हैं। इसके चलते खेल दिवस पर उन्हें खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दिव्या को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई पत्र भेजा है।

-----

खिलाड़ियों से मांगे आवेदन

खेल निदेशालय ने खेलों में नाम रोशन कर अवार्ड से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों से मासिक पेंशन के लिए आवेदन मांगे है। इसमें पद्मश्री, पद्मभूषण, अर्जुन, द्रोणाचार्य अवॉर्ड व ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार सिंह ने आवेदन का प्रोफार्मा जारी किया है।

chat bot
आपका साथी