नुमाइश मैदान में पहुंची बसें, चालकों को किया सतर्क

प्रवासी कामगारों के लिए निजी बसें नुमाइश ग्राउंड पहुंच गई। दिनभर बसों की फिटनेस के साथ उनको सैनिटाइज किए जाने का कार्य किया गया। चालकों को भी सैनिटाइजर देने के साथ गलव्स आदि दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 10:52 PM (IST)
नुमाइश मैदान में पहुंची बसें, चालकों को किया सतर्क
नुमाइश मैदान में पहुंची बसें, चालकों को किया सतर्क

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रवासी कामगारों के लिए निजी बसें नुमाइश ग्राउंड पहुंच गई। दिनभर बसों की फिटनेस के साथ उनको सैनिटाइज किए जाने का कार्य किया गया। चालकों को भी सैनिटाइजर देने के साथ ग्लव्स आदि दिए गए हैं। यह निजी बसें मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के अनेक जिलों में भेजी जाएंगी। वहीं, पूर्वी यूपी और बिहार के लिए रोडवेज बसों का बेड़ा तैयार किया गया है।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रवासी कामगार पहुंच रहे हैं। पुलिस उन्हें रोक कर वाहनों में सवार कर रही है। कामगारों के साथ हुए हादसे के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रवासी कामगारों को आश्रय स्थलों में ठहराकर उन्हें बसों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। इसके लिए बसों के कम पड़ने पर एआरटीओ विभाग से निजी बसों का अधिग्रहण कराया है। एआरटीओ के नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को नुमाइश मैदान में करीब 100 से अधिक बसें पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की मदद से पहले बसों को सैनिटाइज कराने के बाद चालकों को सैनिटाइजर दिए और मॉस्क, ग्लव्स पहनाए गए। यह बसें आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, मऊ, बंदायू के साथ मध्य यूपी को भेजी गई है। बिहार और पूर्वी यूपी के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया है। ताकि कामगारों को सही सलामत उनके घर पहुंचाया जा सके।

वर्जन

काफी संख्या में निजी बस नुमाइश मैदान पहुंची है। पहले सभी बसों को फायर ब्रिगेड के द्वारा सैनिटाइज किया गया है। चालकों को सुरक्षा के मद्देनजर उपकरण मुहैया कराए गए हैं। इन बसों को मध्य एवं पश्चिम के जनपदों में कामगारों को लेकर भेजा गया है।

-विनीत मिश्र, एआरटीओ प्रवर्तन, मुजफ्फरनगर।

chat bot
आपका साथी