भाजपाइयों ने फूंका सिद्धू का पुतला

सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की मांग। युवाओं ने विधायक कपिल का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 11:27 PM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका सिद्धू का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका सिद्धू का पुतला

खतौली (मुजफ्फरनगर) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जानसठ तिराहे पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू का पुतला फूंका। सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने की कड़े शब्दों में ¨नदा की गई। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर, युवाओं ने इंदिरा प्रतिमा के समीप मेन रोड पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का पुतला जलाया। उनके विरुद्ध नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा नेता अनुज सहरावत के नेतृत्व में जानसठ तिराहा पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू का पुतला फूंका। सिद्धू के पाकिस्तान में वहां के सेना प्रमुख जावेद बाजवा को गले लगाने की ¨नदा की। कहा कि उनके सैनिकों की हत्या में पाकिस्तान सेना जिम्मेदार है। भाजपा नेता अनुज ने सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में सुबोध शर्मा, विभु शर्मा, आशू, कैलाश, आकाश, अनुज, रोशन, श्याम व सुमित आदि मौजूद रहे।

उधर, सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के बयान से नाराज युवाओं ने गुरुवार को अमित राजपूत के नेतृत्व में इंदिरा मूर्ति के समीप विधायक का पुतला फूंका। विधायक के विरुद्ध नारेबाजी की। युवाओं ने कहा अगर उन्हें रोजगार नहीं मिला तो वे आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। उनके प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। भाजपा सरकार को विधायक के बयानों पर रोक और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के बारे में सोचना चाहिए।

chat bot
आपका साथी