दीपावली सेलीब्रेशन में अनुष्का चुनी गई मिस फ्रेशर

बेहड़ा सादात गांव स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानंद ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में फ्रेशर पार्टी व दीपावली सेलीब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 10:55 PM (IST)
दीपावली सेलीब्रेशन में अनुष्का चुनी गई मिस फ्रेशर
दीपावली सेलीब्रेशन में अनुष्का चुनी गई मिस फ्रेशर

संवाद सूत्र, ककरौली : बेहड़ा सादात गांव स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानंद ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में फ्रेशर पार्टी व दीपावली सेलीब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने कैटवाक व नृत्य तथा रंगोली प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। मिस फ्रेशर के रूप में अनुष्का भोकरहेड़ी, जबकि रनरअप तनु बेहड़ा सादात व खुशी गंगदासपुर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी, मनीषा की जोड़ी प्रथम रही। छात्रा तनु, तानिया द्वितीय, मोनी, विक्की तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी मो. अली ने की। बबलू प्रधान बेहड़ा सादात मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार व प्राचार्य सुमैया आदि मौजूद रहे।

हर व्यक्ति को सुरक्षा का अनुभव करा रही खाकी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पंचमहोत्सव दीपावली पर सामान्य व्यक्ति से लेकर व्यापारियों तक को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए खाकी सड़क पर है। शहर हो या देहात एसएसपी से लेकर थानेदार तक सड़क पर उतरकर खुराफातियों की टोह में लगे हैं। पुलिस गश्त के साथ वाहनों और संदिग्धों की तलाशी ले रही है।

दीपोत्सव पर बाजार जगमग है। मंगलवार को धनतेरस के दृष्टिगत शहर और देहात के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक बाजार खुले रहे। ऐसे में पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा ने सर्राफा बाजार, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड समेत अन्य स्थानों पर गश्त किया। दोनों अधिकारी देर रात तक शिव चौक पर डटे रहे। उधर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर बीएस रावत ने फोर्स के साथ देर रात तक सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत बाजारों गश्त किया और वाहनों की तलाशी कराई। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव और कोतवाल पंकज पंत ने बाजारों में भ्रमण किया। देहात में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में फोर्स ने बाजारों में गश्त किया।

chat bot
आपका साथी