भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' नारा बेकार

मुजफ्फरनगर : कलक्ट्रेट में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दूसरे दिन भी प्रदेश एवं क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Oct 2017 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 25 Oct 2017 12:16 AM (IST)
भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' नारा बेकार
भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' नारा बेकार

मुजफ्फरनगर : कलक्ट्रेट में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दूसरे दिन भी प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' नारा बेकार साबित हो रहा है। सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी को मंगलवार को भी ज्ञापन सौंपा।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं उनके केंद्रों की स्थिति बेहद खराब है। कुछ भाजपा नेता विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शोषण कर रहे हैं। इसी धरने पर मीडिया प्रभारी अजब ¨सह ने कहा कि वह जब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे, जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होती हैं। बता दें कि सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई हैं। धरने पर कृष्णा प्रजापति, राकेश शर्मा, सुनीता, शिवकुमारी, रसीला, नूरजहां, बलजोरी, पंकज, मोनिका, शिक्षा, पल्लवी, अनीता, बबीता, रश्मि, ममता, सविता, कुसुम, मुनेश व बबली आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी