मौत की गुत्थी सुलझेगी, चार आरोपित गिरफ्तार

भोपा : पुलिस गंगा खादर के मजलिसपुर तौफीर में दो सप्ताह पूर्व फांसी से लगने से हुई किशोरी क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 10:41 PM (IST)
मौत की गुत्थी सुलझेगी, चार आरोपित गिरफ्तार
मौत की गुत्थी सुलझेगी, चार आरोपित गिरफ्तार

भोपा : पुलिस गंगा खादर के मजलिसपुर तौफीर में दो सप्ताह पूर्व फांसी से लगने से हुई किशोरी की मौत की गुत्थी को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के राजफाश करने में जुटी है।

भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव निवासी तिलक राम की 13 वर्षीय बेटी रेखा देवी बीती 19 जुलाई की दोपहर घर से लापता हो गई थी, तलाश करने के बाद अगले दिन सुभाष चंद के खेत में किशोरी का शव जामुन के पेड़ पर चुन्नी से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म की आशंका जता अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस किशोरी की मौत की गुत्थी को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के राजफाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी