भारतीय संस्कृति की 19 विधि से रू-ब-रू होंगे युवा

युवाओं में लोक संस्कृति कार्यक्रम के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से जनपद में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 19 विधाओं (लोक नृत्य लोकगीत एकांकी क्लासिकल वोकल कर्नाटक वोकल सितार वादन बांसुरी वादन तबला वादन वीणा वादन मृदंगम हरमोनियम लाइट गिटार वादन कुचिपुड़ी नृत्य ओडीसी नृत्य भारतनाट्यम नृत्य कत्थक नृत्य व कुचिपुड़ी नृत्य व मार्शल आर्ट) को शामिल किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 06:31 PM (IST)
भारतीय संस्कृति की 19 विधि से रू-ब-रू होंगे युवा
भारतीय संस्कृति की 19 विधि से रू-ब-रू होंगे युवा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। युवाओं में लोक संस्कृति कार्यक्रम के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से जनपद में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 19 विधाओं (लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, कर्नाटक वोकल, सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम, हरमोनियम लाइट, गिटार वादन, कुचिपुड़ी नृत्य, ओडीसी नृत्य, भारतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य व कुचिपुड़ी नृत्य व मार्शल आर्ट) को शामिल किया गया है। इनमें 13 से 29 आयु के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वितीय तल कार्यालय में 10 नवंबर तक एंट्री करा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उपरोक्त कार्य से जुड़ी हुई संस्थाओं को पत्र जारी किए गए हैं। अनुरोध किया गया है कि उनके यहां छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए निपुण कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में फिल्मी गीत के लिए कैसेट या पेन ड्राइव प्रयोग नहीं होंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें प्रतियोगिता की तिथि और स्थान तय किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी