दौड़ में दीपक व शुभम् शर्मा ने जीता गोल्ड

भोपा : तिस्सा गांव के दीपक और करहेड़ा के शुभम शर्मा ने मथुरा में आयोजित फ‌र्स्ट उत्तर प्रदेश स्पो‌र्ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM (IST)
दौड़ में दीपक व शुभम् शर्मा ने जीता गोल्ड
दौड़ में दीपक व शुभम् शर्मा ने जीता गोल्ड

भोपा : तिस्सा गांव के दीपक और करहेड़ा के शुभम शर्मा ने मथुरा में आयोजित फ‌र्स्ट उत्तर प्रदेश स्पो‌र्ट्स स्टेट गेम में दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र को गौरव बढ़ाया है।

स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मथुरा स्टेडियम में 14 से 17 जून तक फ‌र्स्ट उत्तर प्रदेश स्पो‌र्ट्स स्टेट गेम का आयोजन किया गया था। इसमें मुजफ्फरनगर की ओर से तिस्सा गांव के दीपक कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग चार सौ मीटर में और करहेड़ा गांव के शुभम शर्मा ने जूनियर वर्ग में आठ सौ मीटर में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी हो गया है। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय कोच बसंत कुमार, पिता रतन ¨सह व मां मुनेश देवी को दिया।

जीतकर गांव में पहुंचने पर प्रधान शाहनजर, पूर्व प्रधान मनोज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, चंदन ¨सह व रालोद जिला उपाध्यक्ष मनोज राठी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत कर हौसला बढ़ाया। दीपक नोएडा में आइटीआइ की शिक्षा ग्रहण कर रहा है, जबकि शुभम शर्मा महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र है।

chat bot
आपका साथी