सपा में लूट के लिए हो रही जूतम-पैजार: अरुण

मुजफ्फरनगर : गांधी कालोनी में आयोजित भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM (IST)
सपा में लूट के लिए हो रही जूतम-पैजार: अरुण

मुजफ्फरनगर : गांधी कालोनी में आयोजित भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कहा कि सपा में लूट के लिए जूतम पैजार हो रही है। इससे जनता त्रस्त हो चुकी है। हद तो यह है कि सैफई परिवार के बड़े नेता एक-दूसरे को गंदी गालियां दे रहे हैं। सपा के गृहयुद्ध में हर बात सामने आ गई। अब सपा का कोई भी नेता व कार्यकर्ता वोटरों को बरगला नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिये अभी से एकजुट हो जाएं। बूथ-बूथ जाकर मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। पांच नवम्बर को सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा के शुभारम्भ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। 12 नवम्बर को टाउन हाल में सभा होगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, रैली के जिला संयोजक धर्म¨सह कपासिया आदि ने रैली की योजना बताई एवं कार्यकर्ताओं के दायित्व की घोषणा की। विधायक कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र देव शर्मा, सह संयोजक यात्रा संजय वर्मा, जिला महामंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, तीनों मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, देवव्रत त्यागी, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, शिवराज त्यागी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी