परिवर्तन यात्रा को टीम गठित

खतौली : भाजपा की बैठक अंबर पैलेस में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी ने कहा कि पां

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM (IST)
परिवर्तन यात्रा को टीम गठित

खतौली : भाजपा की बैठक अंबर पैलेस में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी ने कहा कि पांच नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा शामली, बड़ौत बागपत, होती हुई गाजियाबाद पहुंचेगी। वहां से मेरठ होती हुई 10 नवंबर को खतौली के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी। यहां यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा 12 नवंबर तक जिले में रहेगी। इसके लिए धर्म ¨सह कपासिया को जिला संयोजक व राजकुमार छाबड़ा को विधानसभा क्षेत्र संयोजक बनाया गया है। 18 सदस्यीय टीम का गठन किया। इसमें राजकुमार छाबड़ा, यनेश तवार, उमेश कुमार सभासद, अश्वनी उपाध्याय, कंवरसेन जैन, राजा वाल्मीकि, ब्रिजेश रस्तोगी रजत जैन, प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, वसुदेव त्यागी, सुरेश आर्य, यशपाल पंवार नगर पालिका चेयरमैन पारस जैन, नरेश पांचाल, भरतेश शर्मा, डा.सतीश खटीक व अमित जैन शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी