होर्डिग को लेकर चेयरमैन-रालोद में बढ़ी रार

खतौली (मुजफ्फरनगर) : शहर में नगर पालिका चेयरमैन पारस जैन द्वारा शिवरात्रि पर कांवड़ियों के अभिनंदन क

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM (IST)
होर्डिग को लेकर चेयरमैन-रालोद में बढ़ी रार

खतौली (मुजफ्फरनगर) : शहर में नगर पालिका चेयरमैन पारस जैन द्वारा शिवरात्रि पर कांवड़ियों के अभिनंदन के लिए लगाए गए होर्डिग को लेकर रार बढ़ गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन द्वारा लगाई गई होर्डिग उतार दी। चेयरमैन ने 24 घंटे में अवैध फ्लैक्स न उतारने पर उन्हें जब्त कराने की चेतावनी दी है।

पालिका चेयरमैन पारस जैन ने गंग नहर पुल के पास कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल शिविर लगाया है। उनके अभिनंदन के लिए चेयरमैन ने शहर में बड़ी संख्या में होर्डिग्स लगाए हैं। रालोद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जानसठ तिराहे पर चेयरमैन ने उनकी फ्लैक्स उतारकर चेयरमैन ने अपनी फ्लैक्स लगवा दी। रालोद कार्यकर्ताओं ने फ्लैक्स हटाने को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। शुक्रवार को 48 घंटे पूरे होने पर रालोद कार्यकर्ता धमेन्द्र तोमर, अभिषेक चौधरी, पुष्पेन्द्र चौधरी, राज ¨सह, नेत्रपाल, अमित चौधरी, राहुल अहलावत आदि ने जानसठ तिराहे पर प्रर्दशन कर चेयरमैन की फ्लैक्स उतार दी।

इस पर चेयरमैन पारस जैन व भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने पत्रकार वार्ता की। प्रशांत ने रालोद विधायक के इशारे पर रालोद कार्यकर्ताओं पर फ्लैक्स उतारने का आरोप लगाया। कहा यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। इससे धार्मिक भावना को भी ठेस लगी है। पालिका चेयरमैन का कहना है कि उन्होंने पालिका में शुल्क जमा करके फ्लैक्स लगवाए हैं। जिन लोगों ने पालिका में शुल्क जमा किए बिना होर्डिग लगाए हैं, 24 घंटे में पालिका में शुल्क जमा नहीं करने पर अवैध फ्लैक्स जब्त कर लिए जाएंगे। देर शाम पालिका ने जानसठ तिराहे पर लगाए अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स को हटा दिया।

chat bot
आपका साथी