पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ी

बुढ़ाना: पुलिस ने शनिवार देर रात गांव जौला के जंगल में दो स्थानों पर छापा मारा। पुलिस ने दोनों स्थान

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 12:21 AM (IST)
पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ी

बुढ़ाना: पुलिस ने शनिवार देर रात गांव जौला के जंगल में दो स्थानों पर छापा मारा। पुलिस ने दोनों स्थानों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियां पकड़ीं। पुलिस ने मौके से तमंचों के पुर्जे व उपकरण बरामद किये। तमंचे बनाने वाले चार आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए।

पुलिस ने जौला के जंगल में मुस्तकीम के गन्ने के खेत को घेर लिया। उसके गन्ने के खेत में तिरपाल डालकर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। अचानक पुलिस को देखकर तमंचे बनाने वाले आरोपी बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में तमंचों के पुर्जे, अधबने तमंचे, ड्रिल मशीन, वै¨ल्डग मशीन, शिकंजा, रेतियां आदि तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने बताया कि मौके से भागने वाले रईस व मसरुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस तमंचा फैक्ट्री के पकड़े जाने के एक घंटा बाद पुलिस को फिर दूसरी तमंचा फैक्ट्री की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी व उपनिरीक्षक कपिल देव ने मुखबिर की सूचना पर गांव जौला निवासी इशाक के गन्ने के खेत को घेर लिया। पुलिस को देखकर वहां से भी तमंचे बनाने वाले पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से बडी मात्रा में तमंचों के पुर्जे, तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद किये। थानाध्यक्ष ने बताया कि इशाक के खेत में तमंचा फैक्ट्री में तमंचे बनाने वाले मौके से फरार आरोपियों गुलबहार व मौमीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों फैक्ट्रियों के चारों आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी