कैराना में हुई लोकतंत्र की हत्या : हुकुम ¨सह

मुजफ्फरनगर : कैराना में लोकतंत्र की हत्या हुई। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता के घमंड में चूर सपाइय

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 07:41 PM (IST)
कैराना में हुई लोकतंत्र की हत्या : हुकुम ¨सह

मुजफ्फरनगर : कैराना में लोकतंत्र की हत्या हुई। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता के घमंड में चूर सपाइयों ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया। हर्ष फाय¨रग में मासूम की मौत के मामले में सभी जिम्मेदार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निलंबित होने चाहिए। यह बात बुधवार को गांधी कालोनी स्थित आवास पर भाजपा सांसद हुकुम ¨सह ने प्रेसवार्ता में कही।

हुकुम ¨सह ने कहा कि कैराना में हुई घटना से डीएम व एसएसपी के कार्यालय मात्र दस किलोमीटर दूर थे। इसके बावजूद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सपाईयों को फाय¨रग करने से नहीं रोका। वहीं बेटे की मौत के बाद मां रोती रही, लेकिन थानाध्यक्ष ने बेशर्मी दिखाते हुए उसे धक्का देकर बेटे का शव उठाकर जाने को कहा। सपा सरकार ने कुछ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करना चाहिए। अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जनता को इसका जवाब उपचुनाव में सपा सरकार को देना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सूबे में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ हो रही है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनता को आवाज उठानी होगी। इस मौके पर विकास पंवार, संजय अग्रवाल, कृष्णपुरी, कुंजबिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी