पुजारी की पत्नी की हत्या से सनसनी

चरथावल (मुजफ्फरनगर): संदिग्ध हालत में गायब हुई पुजारी की पत्नी का शव रविवार को खेत में नग्नावस्था मे

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 11:46 PM (IST)
पुजारी की पत्नी की हत्या से सनसनी

चरथावल (मुजफ्फरनगर): संदिग्ध हालत में गायब हुई पुजारी की पत्नी का शव रविवार को खेत में नग्नावस्था में पड़ा मिला। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने शीघ्र आरोपियों का गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक महिला के रिश्ते के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाक्षेत्र के ग्राम ज्ञानामाजरा राजपूतान निवासी राजकुमार कादरगढ़ के शिव मंदिर में पुजारी हैं। पुजारी की 40 वर्षीय पत्नी शिमला थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। शनिवार को वह तसले में गोबर लेकर जंगल के निकट स्थित पथवारे में डालने गई थी, लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने ग्रामीणों के संग जाकर महिला को ढूंढा, लेकिन देर रात तक पता न चलने पर सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने रात्रि में तलाशी के दौरान श्मशान घाट के निकट से महिला की चुनरी व तसला बरामद कर लिया। रविवार की सुबह गांववासी युवक रमेश शौच के लिए जंगल गया था। उसने सोमपाल के ईख के खेत में शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पुजारी की पत्नी का अ‌र्द्धनग्न अवस्था में शव खेत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृत महिला के गले पर दबाव के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई। महिला की हत्या से गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने ग्राम कादरगढ़ के निकट मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर आकिल अहमद, तहसीलदार रजनीकांत व थाना प्रभारी मुनेन्द्र ¨सह ने हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर कुछ समय बाद जाम खुलवाया। दोपहर बाद थाने पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी मुनेन्द्र ¨सह ने बताया कि परिवार में घर के पानी को बाहर निकालने को लेकर नाली विवाद था। इसी विवाद के चलते तीन दिन पूर्व चचेरे देवर सुरेन्द्र ने शिमला की पिटाई की थी। महिला के पति पुजारी राजकुमार ने पत्नी शिमला की हत्या में चचेरे भाई सुरेन्द्र व उसके साथी शरीफ पर आरोप लगाते हुए दोनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। शरीफ फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरेन्द्र नाली विवाद के कारण अपने भाई से रंजिश रखने लगा था। वह नशेड़ी भी है। इसी रंजिश के चलते अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वायड भी बुलाया था। कुत्ता शव को सूंघकर गांव के करीब जाकर रुक गया। इससे भी हत्यारोपी के गांव का होने की संभावना बढ़ गई थी। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

chat bot
आपका साथी