मानव कल्याण को प्रभु भक्ति जरूरी : विजय कौशल

मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित शिवधाम में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर प्रसिद्ध कथा व्यास संत विजय कौ

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 01:07 AM (IST)
मानव कल्याण को प्रभु भक्ति जरूरी : विजय कौशल

मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित शिवधाम में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर प्रसिद्ध कथा व्यास संत विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि माता-पिता का आदर कर सत्य वाणी बोलने वाले भक्तों पर भगवान राम की सदैव कृपा दृष्टि बनी रहती है। मानव को कल्याण के लिए प्रभु की भक्ति करनी चाहिए और हमेशा जीवों पर दया करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने वालों को समाज में सदैव सम्मान मिलता है। डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा के सुनने से मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती है इसलिए मनुष्य को श्रीराम कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीराम कथा भाई से भाई का प्रेम और पिता की आज्ञा आदि की शिक्षा देती है। इससे पूर्व हरिद्वार के स्वामी प्रखर जी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर नो दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। दिल्ली से आए मुख्य यज्ञमान ब्रजलाल खदरिया, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, आंनद ब्रह्मचारी, संयोजक संजीव कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, ध्रुव दत्त शुक्ल, जितेंद्र कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी