श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का किया अभिषेक

मुजफ्फरनगर : शनि अमावस्या का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चरथावल मोड़ स्थित श्री शन

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 12:26 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 12:26 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव  का किया अभिषेक

मुजफ्फरनगर : शनि अमावस्या का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चरथावल मोड़ स्थित श्री शनि धाम मंदिर में भगवान शनि देव के पूजन को श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। शनि अमावस्या पर शनि देव महाराज की पूजा अर्चना व दान देना शुभ मना जाता है। मंदिर में महाआरती, छप्पन भोग व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

शनैश्चरी अमावस्या पर शनि धाम मंदिर पर भगवान शनि देव महाराज की पूजा-अर्चना व अभिषेक करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शनि देव महाराज का तेल से अभिषेक किया। मानव कल्याण परिषद प्रेम प्रकाश अरोरा, ब्रजमोहन वर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे सुंदर कांड व महायज्ञ का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती व 56 भोग लगाया गया। इस मौके पर आचार्य केशवानंद पंत, ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, सुनील गर्ग, शरद कपूर, विपिन ढ़ीगरा, बाबूराम कौशल, सुशील शर्मा, प्रबुद्ध भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अमित मित्तल, नवीन बंसल, सुरेन्द्र मित्तल, महिपाल कश्यप, संतोष मिश्रा, संजय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी