बहाने से छात्रा को घर ले गई महिला, दुष्कर्म के बाद निकाह कराने की कोशिश Rampur News

शहजादनगर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई थी घटना। मामले को लेकर चली पंचायत में नहीं हो पाया समझौता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 08:20 AM (IST)
बहाने से छात्रा को घर ले गई महिला, दुष्कर्म के बाद निकाह कराने की कोशिश  Rampur News
बहाने से छात्रा को घर ले गई महिला, दुष्कर्म के बाद निकाह कराने की कोशिश Rampur News

रामपुर, जेएनएन। जिले के धमोरा के थाना शहजादनगर क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा को मेहंदी लगवाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया गया। घटना पांच दिन पहले की है। पांच दिन तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। निकाह कराने की बात हुई लेकिन, बात नहीं बन सकी। इस पर पीडि़ता के परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 

यह है पूरा मामला 

थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति 18 फरवरी को बाहर मजदूरी करने गया थे। पत्नी अपने मायके में थी। वह घटना की शाम मस्जिद में नमाज पढऩे गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। जब वह नमाज पढ़कर लौटा तो बेटी को घर में न देखकर परेशान हो गया। उसने इधर-उधर देखा तो पता लगा की पड़ोस की रहने वाली शबनम उसको अपने साथ मेहंदी लगवाने के बहाने ले गई थी। उसने पड़ोसी शबनम के घर जाकर देखा तो उसके घर कोई नहीं था। वह नाबालिग छात्रा को लेकर घर से फरार हो गई। दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ वसीम निवासी ग्राम एटऊआ थाना बहेड़ी जिला बरेली ने दुष्कर्म किया। दिन निकलने पर ताहिर, शबनम तथा फुरकान ने पीडि़ता का वसीम के साथ निकाह कराने की कोशिश की लेकिन, जब उन्हें पता लगा की लड़की नाबालिग है तो वे घबरा गए। पीडि़ता को बदहवास हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। 

दूसरे दिन घर पहुंची बेटी 

दूसरे दिन जब उसकी बेटी किसी तरह घर पहुंची तो उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। रविवार शाम परिजनों ने आरोपित के खिलाफ थाना शहजादनगर जाकर तहरीर दी। शहजादनगर थाना प्रभारी परवेज कुमार चौहान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं।

chat bot
आपका साथी