सबका साथ सबका विकास नीति पर होगा काम

मुरादाबाद : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिथलेश रानी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:37 AM (IST)
सबका साथ सबका विकास नीति पर होगा काम
सबका साथ सबका विकास नीति पर होगा काम

मुरादाबाद : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं मिथलेश रानी शनिवार को विधिवत जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के निर्विरोध निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। प्रमाण पत्र लेने के बाद भाजपाइयों ने खुशी मनाई। भाजपाइयों का जताया आभार

दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने सर्वप्रथम भाजपाइयों का आभार जताया। कहा कि पार्टी के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। बहुत ही खुशी है। इसका श्रेय सभी को जाता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का पद बड़ी जिम्मेदारी है। बोर्ड के सभी सदस्यों के सहयोग से इसको संचालित किया जाएगा। पिछले ढाई वर्ष से जो विकास नहीं हो रहा है। उसको पटरी से लाया जाएगा। भाजपा की सबका साथ सबका विकास नीति पर काम होगा। सभी के सहयोग से जिले का विकास होगा। अब बोर्ड में कोई सपा और बसपा नहीं है। पूरा बोर्ड एक है। प्रत्येक सदस्यों से सुझाव लेकर विकास कराया जाएगा। किसी को कोई शिकायत नहीं आने दी जाएगी। मिलकर जिले का विकास करेंगे। विकास को ही प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी वगरें को साथ लेकर चलना है जिससे समुचित विकास को बल मिल सके। जनता सीधे उनसे मिलकर सुझाव व शिकायत दर्ज करा सकती है। ये लोग रहे मौजूद

प्रमाण पत्र लेने के दौरान महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, महावीर सिंह, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अंजू लोचव, महावीर सिंह सहित बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी