एक लाख रुपये में मिलेगा गाड़ी का वीआइपी नंबर Moradabad News

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 02:15 AM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 09:11 AM (IST)
एक लाख रुपये में मिलेगा गाड़ी का वीआइपी नंबर Moradabad News
एक लाख रुपये में मिलेगा गाड़ी का वीआइपी नंबर Moradabad News

प्रदीप चौरसिया, मुरादाबाद : गाड़ी में वीआइपी नंबर या मनपसंद नंबर चाहिए तो इसके लिए एक लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वीआइपी नंबर स्थायी नहीं होगा। गाड़ी का पंजीयन समाप्त होने के साथ नंबर खत्म हो जाएगा। दो पहिया वाहन मालिकों को वीआइपी नंबर लेने के लिए कम कीमत का प्रावधान है। केंद्र सरकार ने पहली सितंबर से वाहनों का जुर्माना कई गुणा बढ़ा दिया। हालांकि प्रदेश में अभी पुराने दर से जुर्माना लिया जा रहा है। वहीं राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने वीआइपी नंबर को निशाना बनाया है। छह सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वीआइपी नंबर लेने के लिए एक लाख रुपये तक देने पड़ेंगे। अभी तक वीआइपी नंबर की अधिकतम कीमत 15 हजार और न्यूतनम एक हजार रुपये थी। नये नियम के अनुसार न्यूनतम कीमत 15 हजार रुपये है। दो पहिया वाहन मालिकों को वीआइपी नंबर कम कीमत पर मिलेगा। वीआइपी नंबर को चार भागों में बांटा है। वीआइपी नंबर लेने के लिए पंजीयन संग आवेदन करना होगा। खाली होने पर भी वीआइपी पंजीयन नंबर मिल सकता है। नंबर के लिए आवेदन और कीमत का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। निजी प्रयोग वाले वाहनों का पंजीयन 15 साल के लिए होता है, पंजीयन के समाप्त होने पर वीआइपी नंबर भी खत्म हो जाएगा। पंजीयन खत्म होने से पहले ग्रीन टैक्स देकर वाहन मालिक पांच साल के लिए पंजीयन की अवधि बढ़वा सकता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह ने बताया कि वीआइपी नंबर की कीमत बढ़ाने से संबंधित आदेश प्राप्त हो गया है।

वीआइपी नंबर की सूची

1- अति आकर्षक पंजीयन नंबर

चार पहिया वाहन के लिए एक लाख रुपये

दो पहिया वाहन के लिए बीस हजार रुपये

यह हैं नंबर 1,2,3,4,5,6,7,8,9

1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999

2- अति महत्वपूर्ण पंजीयन नंबर चार पहिया वाहन के लिए 50 हजार दो पहिया वाहन के लिए 10 हजार

यह नंबर हैं:-

10,11,22,33,44,55,66,88,99,100,111,200,222,300,333,400,444,500,555,600,666,700,777,800,888,900,999,1000,1100,2000,2200,3000,3300,4000,4400,5000,6000,6600,7000,7700,8000,8800,9900

3- आकर्षक पंजीयन नंबर

चार पहिया वाहन के लिए 25 हजार

दो पहिया वाहन के लिए पांच हजार

ये नंबर है

18,27,36,45,63,70,72,81,90,100,214,909,1001,12001300,1400,1500,1600,1700,18800,1900,2002, 2100,23001400,2500,2600,2700,2800,2900,3003,3100,3200,3400,3500,3600,3663,3700,3800,3900,4004,4100,4200,4300,4500,4600,4700,4800,4900,5005,5100,5200,5300,5400,5600,6700,6800,6900,7007,7100,7200,7300,7400,7500,7600,7800,7900,8008,8055,81008200,8300,8400,8500,8600,8700,8900,9009,9100,9200,9300,9400,9500,9600,9700,9800

4- महत्वपूर्ण पंजीयन नंबर

चार पहिया वाहन के लिए 15 हजार रुपये

दो पहिया वाहन के लिए तीन हजार रुपये

ये नंबर है:- 20,30,40,50,60,70,80,202,303,404,505,606,707,808,1122,1133,1144,1155,1166,1177,1188,1199,1881,2211,2233,2244,2255,2266,2277,2288,2299,2772,3311,3322,3344,3355,3366,3377,3388,4411,4422,4433,4455,4466,4477,4488,4499,5511,5522,5533,5544, 5566, 5577,5588,5599,6611,6622,6633,6644,6655 इस क्रम के अन्य सभी नंबर।  

chat bot
आपका साथी