उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया व‍िरोध, कहा जल्‍द होगा आंदोलन

Teacher meeting in Moradabad उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मूढापांडे की बैठक में विभाग द्वारा दिए गए कई आदेशों का विरोध किया गया। पदाधिकार‍ियों ने कहा क‍ि इसे लेकर जल्‍द ही आंदोलन क‍िया जाएगा। इनका अनुपालन संभव नहीं है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 07:12 AM (IST)
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया व‍िरोध, कहा जल्‍द होगा आंदोलन
विभाग द्वारा दिए गए कई आदेशों का विरोध किया गया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मूढापांडे की बैठक शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चमरौआ में हुई। इसमें विभाग द्वारा दिए गए कई आदेशों का विरोध किया गया।

अध्यक्षता कर रहे मुहम्मद हारुन ने कहा कि विभाग द्वारा पत्र व्यवहार रजिस्टर और मुहल्ला पाठशाला जैसे आदेश अव्यवहारिक हैं। कम छात्र संख्या के साथ विद्यालय खाेलने की भी इजाजत दी जाए। उन्होंने कहाकि सीतापुर में महिला अध्यापिका के साथ मोहल्ला क्लास के बाद लौटने पर दुर्व्यवहार की घटना हुई है। यदि भविष्य में कोई इस प्रकार की कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार पूरी तरह से शासन प्रशासन होगा और संगठन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। बैठक में संजय कुमार सिंह, नीरज शर्मा, विनोद यादव, सुमित कुमार सिंह, शिवचरन सिंह, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, सौरभ यादव, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे। संचालन ऊषा गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी