यूपी पुलिस को मिलीं 74 महिला दारोगा, अमेठी की ऋचा मिश्रा सर्वांग सर्वोत्तम Moradabad News
उत्तर प्रदेश पुलिस को 74 महिला दारोगा मिल गईं।
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस को 74 महिला दारोगा मिल गईं। मुरादाबाद पीटीसी ( पुलिस प्रशिक्षण कालेज) में मंगलवार को सुबह पासिंग आउट परेड हुई। इसमें एडीजी ब्रजराज ने परेड की सलामी ली और उनको कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिखाई। अमेठी की रहने वाली ऋचा मिश्रा सर्वांग सर्वोत्तम चुनी गईं। उन्होंने ही परेड का नेतृत्व भी किया। कुल 91 प्रशिक्षु महिला दारोगाओं का प्रशिक्षण 17 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था। इनमें से 17 परीक्षा पास नहीं सकीं। सभी महिला दारोगा मृतक आश्रित हैं।