नेहरू ने कराई चन्द्रशेखर आजाद की हत्या : सुजीत आजाद

नेहरू ने देश के साथ गद्दारी कर चंद्रशेखर आजाद की हत्या कराई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 02:46 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 02:46 PM (IST)
नेहरू ने कराई चन्द्रशेखर आजाद की हत्या : सुजीत आजाद
नेहरू ने कराई चन्द्रशेखर आजाद की हत्या : सुजीत आजाद

मुरादाबाद : नेहरू ने देश के साथ गद्दारी कर चंद्रशेखर आजाद की हत्या कराई। यह बात किसी से छिपी नही है। काग्रेस ने हमेशा देश को बाटने का काम किया है। देश में बढ़ रही रेप जैसी घटनाओं पर लगाम तभी लगेगी जब सरकार इस पर सख्त नियम लाते हुए बलात्कारियों को सीधे गोली मारने का कानून बनाएं। सर्जिकल स्ट्राइक, तीन तलाक जैसे कठोर फैसले लेने वाली सरकार इस दिशा में जरूर कदम उठाएगी यह मेरा पूर्ण विश्वास है।

क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके भतीजे सुजीत आजाद ने दैनिक जागरण से बातचीत में यह बातें कहीं। वह चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सुजीत आजाद ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि मैं आजाद का भतीजा हूं। देश के लिए जीने मरने के लिए जन्म हुआ है। राजनीति में कभी नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा रिपब्लिकन आर्मी गाव में छिपी प्रतिभाओं, सैनिकों को सम्मान और अपने हक से वंचित लोगों के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने सरकार से माग करते हुए कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। दल बदल कर मौज मस्ती करने वाले नेताओं के लिए एक कानून बने। जिससे दल बदलू नेताओं पर लगाम लग सके।

कश्मीर के हालात पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद चार साल में स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। आने वाले समय में स्थिति पर पूर्ण रुप से नियंत्रण होगा। लखनऊ में लगेगी चंद्रशेखर आजाद की 100 फीट की मूर्ति सुजीत आजाद ने कहा कि देश का यह दुर्भाग्य है कि देश की स्वाधीनता में अपना योगदान देने वाले क्त्रातिकारियों की उपेक्षा की गई। लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। क्त्रातिकारियों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने की माग की गई। इस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई है। जल्द ही लखनऊ समेत अन्य शहरों में चंद्रशेखर आजाद की 100 फीट की मूर्ति लगेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से मिल इंडिया गेट का नाम भारत द्वार रखने की माग की गई है। यदि इस पर ध्यान ना दिया गया तो हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के लोग इंडिया गेट पर प्रदर्शन को विवश होंगे।

chat bot
आपका साथी