पीएम के जन्मदिवस पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 02:05 AM (IST)
पीएम के जन्मदिवस पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाइयां
पीएम के जन्मदिवस पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाइयां

मुरादाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटे और मिठाइयां बांटीं। मंदिर में पूजा अर्चना, दीप दान कर दीर्घायु की कामना की गई। वहीं वैश्य समाज ने गढ़ मुक्तेश्वर में जाकर गंगा तट किनारे आरती की।

भारतीय जनता पार्टी महानगर ने जन्मदिवस टाउन हॉल तिराहे पर धूमधाम से मनाया गया। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पीएम के चित्र के सामने केक काटकर दीर्घायु की कामना की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। महामंत्री वीरपाल सिंह, राहुल शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह एडवोकेट, राजीव गुप्ता, सत्यजीत प्रभाकर, चन्दर प्रजापति, आर के सैनी राजू कालरा धर्मेश सैनी, विपिन गुप्ता समेत मंडल एवं अन्य प्रकल्पों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने सामूहिक रूप से 84 घटा मंदिर पर जन्मदिन बड़े जोर शोर से मनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री मदालसा शर्मा, महानगर अध्यक्ष अंजू लोचब, पूर्व पार्षद प्रत्याशी रजनी आशीष त्रिवेदी विजय लक्ष्मी पंडित ने केक काटा। लोगों में मिठाई का वितरण कियागया। भगवान आशुतोष का प्रसाद व आरती कर पीएम की लंबी आयु की कामना की गई। प्रिया पाडेय, सुनीता सैनी, रीना शर्मा, प्रीति कश्यप आदि महिला मोर्चा व दीवान बाजार मंडल की समस्त महिला मौजूद रहीं। वार्ड 47 सागर सराय में पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस मनाया। आकर्षक झांकियां निकली। वहीं वैश्य समाज की ओर से सोमवार को बृजघाट पर मां गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष अशोक नागर ने नितिन गुप्ता व डॉ. अनुज अग्रवाल को सम्मानित भी किया। रचित गुप्ता, कपिल नागर, विनय मिश्रा, मनोज तिवारी, मनीष गोयल, गौतम सिंह मौजूद रहे। श्री भगवती गो पुनर्वास आश्रम पर दीप यज्ञ में दीर्घायु की कामना की गई। गो पूजन करके दीर्घायु की कामना की। दीपक वाष्र्णेय, अक्षय गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी