महानगर का पहला आधुनिक टॉयलेट शुरू

मुरादाबाद : स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुरादाबाद के लोगों को बहुप्रतीक्षित तोहफा मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 02:11 AM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 02:11 AM (IST)
महानगर का पहला आधुनिक टॉयलेट शुरू
महानगर का पहला आधुनिक टॉयलेट शुरू

मुरादाबाद :

स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुरादाबाद के लोगों को बहुप्रतीक्षित तोहफा मिला है। जैन मंदिर के नजदीक आधुनिक शौचालय का शुक्रवार को लोकार्पण महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महानगर में शौचालयों की नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जो टॉयलेट हैं वहां लोग जाना पसंद नहीं करते। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आधुनिक टॉयलेट बनवाया गया है। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी। बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को परेशानी नहीं होगी। खासकर महिलाओं के लिए। इस प्रकार के महानगर में 50 टॉयलेट बनवाए जाएंगे। खासकर घनी आबादी और बाजारों में इनका निर्माण कराया जा रहा है। कई अंतिम चरण में हैं। टॉयलेट के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।

chat bot
आपका साथी