अमरोहा के युवक का मुरादाबाद में अपहरण, अपहर्ता गिरफ्तार

मां के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे अमरोहा के एक युवक का अपहरण कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 02:31 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 02:31 AM (IST)
अमरोहा के युवक का मुरादाबाद में अपहरण, अपहर्ता गिरफ्तार
अमरोहा के युवक का मुरादाबाद में अपहरण, अपहर्ता गिरफ्तार

मुरादाबाद : मां के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे अमरोहा के एक युवक का अपहरण गुरुवार को दिल्ली रोड पर हो गया। चार पहिया सवार बदमाश जबरिया उसे कार में बैठाकर फरार हो गए। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। असमोली पुलिस के सहयोग से कार समेत अपहर्ता गिरफ्तार कर लिया। घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम बताई जा रही है।

अमरोहा जिले के थाना नोगावा सादात के मुहल्ला खेतापुर निवासी मुमतियाज का पुत्र गुलफाम अपनी मां कमर जहां के साथ मुरादाबाद आया था। युवक के मुताबिक पूर्व पत्‍‌नी ने दहेज उत्पीड़न का जो मुकदमा छह माह पूर्व दर्ज कराया, उसकी तारीख पर गुरुवार को वह कोर्ट पहुंचा। कोर्ट से निवृत्त होने के बाद युवक वापस घर लौटने लगा। बाइक सवार मां-बेटे पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर स्थित सीएनजी पम्प के पास पहुंचे थे। तभी एक कार ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने खड़ी हो गई। कार सवार चार लोग नीचे उतरे। मारपीट करते हुए गुलफाम को उन्होंने जबरिया कार में बैठा लिया। जब गुलफाम की मां ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की गई। इसके बाद अपहर्ता असमोली की तरफ भाग निकले। तब कमर जहां ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी। इसके बाद तो पुलिस के रेडियो सेट घनघना उठे। चारों तरफ हड़कंप मच गया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी। महिला ने पुलिस को बताया कि अपहर्ता उसके पुत्र के पूर्व के ससुराली हैं। अपहर्ताओं में ससुर तौफीक, साले कदीर, मुकीम, शकीम व अनीस शामिल हैं। कमर जहां को साथ लेकर पुलिस रतुपुरा पहुंची। वहा भी गुलफाम का पता नहीं लगा। घटना की जानकारी तत्काल सम्भल जनपद के असमोली थाने को दी गई। असमोली पुलिस ने गुमसानी गाव के पास अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। असमोली पुलिस सभी को थाने ले आई। उधर पाकबड़ा पुलिस ने अंजुम आरा को गिरफ्तार कर लिया।

एक साल पहले हुआ था गुलफाम का तलाक

पाकबड़ा : गुलफाम का निकाह तीन साल पहले सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र के रतुपुरा निवासी तौफीक की पुत्री अंजुम आरा के साथ हुआ था। दो वर्ष तक दोनों के रिश्ते सामान्य रहे। तीसरे साल में दंपति के रिश्तों में दरार आ गई । मनमुटाव इस कदर बढ़ा कि गुलफाम और अंजुम के बीच सहमति के आधार पर तलाक हो गया। हालांकि तत्काल के छह माह बाद अंजुम आरा ने महिला थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तल्खी बढ़ गई।

पिता, पुत्र व पुत्री गिरफ्तार

पाकबड़ा : गुलफाम का अपहरण व उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व ससुर, तौफीक, साले शकील व अकील, अदीम के अलावा पूर्व पत्‍‌नी अंजुम आरा व मुर्तजा पुत्र अच्चन व गुफरान पुत्र इरफ़ान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाह कार भी बरामद की ली है, जिसके जरिए युवक का अपहरण किया गया। इस बावत थाना प्रभारी पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने कहा कि अपहरण के सभी आरोपित व कार पुलिस के कब्जे में हैं।

chat bot
आपका साथी