यूपी चुनाव 2022 के लिए इन खास वाहनों को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद, जानें कौन से हैं वाहन

UP Election 2022 चुनाव के लिए सबसे ज्यादा सीएनजी किट वाले वाहन पसंद किए जा रहे हैं। मुरादाबाद जिले में मतदान के लिए 15 सौ छोटे व बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। परिवहन विभाग प्राइवेट वाहनों को अधिग्रहण करने की तैयारी में जुट गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 04:59 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 के लिए इन खास वाहनों को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद, जानें कौन से हैं वाहन
UP Chunav 2022 : मतदान के समय 15 सौ वाहनों की होगी आवश्यकता

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 :  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वाहनों का अधिकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें सबसे ज्यादा सीएनजी किट वाले वाहन पसंद किए जा रहे हैं। मुरादाबाद जिले में मतदान के लिए 15 सौ छोटे व बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। परिवहन विभाग प्राइवेट वाहनों को अधिग्रहण करने की तैयारी में जुट गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पीएसी के जवानों को एक से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए रोडवेज की बसें उपलब्ध कराई जाती हैं। नामांकन से पहले निर्वाचन आयोग निगरानी बढ़ा दी।

इसके सरकारी विभागों से 140 छोटे वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है और नामित मजिस्ट्रेट को वाहन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जिले में 14 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए मतदान कर्मियों को बूथों पर भेजने, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने, चेकिंग के लिए तैनात मजिस्ट्रेट को वाहन उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके लिए प्राइवेट वाहनों को अधिग्रहण किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिवहन विभाग को 15 सौ छोटे व बड़े वाहनों को अधिग्रहण करने को कहा है। पेट्रोल व डीजल के बजाय सीएनजी से चलने वाले वाहनों को अधिग्रहण करने को कहा है।

सीएनजी के वाहन कम होने पर डीजल व पेट्रोल से चलने वाली वाहनों को अधिग्रहण करने को कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद 651 भारी वाहन (बस व ट्रक), पांच सौ छोटे वाहन, तीन सौ पुलिस से लिए छोटे व बड़े वाहन, ईवीएम के लिए तीस ट्रक, प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच छोटे वाहन अधिग्रहण किया जाना है। शासन ने चुनाव ड्यूटी में जाने वाले वाहनों का किराया भी तय किया है। जिसमें गाड़ी के माडल व आकार के आधार पर किराया तय किया है, जिसमें न्यूनतम छह रुपये से अधिकतम 18 रुपये प्रति किलोमीटर दिया जाना है।

चुनाव ड्यूटी में जाने वाले वाहनों में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) भीमसेन सिंह ने बताया कि सहायक संभागीय अधिकारी द्वारा मतदान के लिए 15 सौ छोटे व बड़े वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शासन प्रत्येक वाहन के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है।

chat bot
आपका साथी