हादसे में घायल युवक ने चार महीने बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो बाइकों की हुई थी टक्‍कर

गांव बहादरपुर राजपूत निवासी शिवेंद्र सिंह ट्रक चालक था। स्वजन ने बताया कि अक्टूबर 2021 को रक्षाबंधन के दिन शिवेंद्र बाइक से अमरोहा के गांव भवालपुर बहन के घर जा रहा था। रास्ते में डिडौली थाना के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 12:59 PM (IST)
हादसे में घायल युवक ने चार महीने बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो बाइकों की हुई थी टक्‍कर
बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई थी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। चार महीने पहले हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। दो बाइकों की टक्‍कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। काफी समय तक उसका इलाज चला, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसकी मौत के बाद पर‍िवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर राजपूत निवासी शिवेंद्र सिंह ट्रक चालक था। स्वजन ने बताया कि अक्टूबर 2021 को रक्षाबंधन के दिन शिवेंद्र बाइक से अमरोहा के गांव भवालपुर बहन के घर जा रहा था। रास्ते में डिडौली थाना के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में शिवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल के बाद दो सितंबर 2021 को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत सुधरने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल और फिर नोएडा के जेपी हास्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया था। स्वजन ने सुधार नहीं होने पर कुछ दिन पहले कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उपचार के दौरान घायल शिवेन्द्र की मौत हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी