विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बोले- राम मंदिर निर्माण देश का सपना, शीघ्र होगा साकार

विहिप इस काम को करेगा। संगठन को और सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक को बचाव का अधिकार है। इसके लिए जागरूक होना जरूरी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 11:59 AM (IST)
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बोले- राम मंदिर निर्माण देश का सपना, शीघ्र होगा साकार
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बोले- राम मंदिर निर्माण देश का सपना, शीघ्र होगा साकार

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि श्री राम का मंदिर निर्माण देश का सपना था। जो शीघ्र ही साकार होने जा रहा है। कोर्ट ने चालीस दिन में सुनवाई पूरी कर दी। केंद्र सरकार ने समय रहते ट्रस्ट का गठन कर दिया।

हिंदू शक्ति को जगाने के लिए काम चल रहा है

वह यहां अमरोहा, सम्भल और बबराला विभाग की बैठक लेने आए थे। हाईवे पर गजरौला में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू शक्ति को जगाने के लिए काम चल रहा है। दिल्ली की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। विहिप इस काम को करेगा। संगठन को और सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक को बचाव का अधिकार है। इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी